Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 15:28:31 PM


Title - ट्रेनों के निरस्त होने से होली का रंग पड़ने लगा फीका
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 20, 2018 - 15:28:31 PM

होली में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला शुरू हो गया है | कभी रैक तो कभी विलम्ब की बात कह समय-समय पर ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं | होली के आसपास ट्रेनों के निरस्त होने से दूर दराज से आनेवाले यात्रियों की दिक्क्त बढ़ गयी है | अंतिम क्षण में ट्रेनों के कैंसिल होने की सूचना पर चार महीना पहले टिकट बुक कराये यात्रियों में नाराजगी है |
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को सीतामढ़ी से आनंद विहार जानेवाली लिच्छिवि एक्सप्रेस निरस्त रहेगी | इससे पहले अधिक विलम्ब होने के कारण 18 फरवरी को सद्भावना एक्सप्रेस नहीं चली | इसके साथ ही, 19 फरवरी को नयी दिल्ली से जयनगर जानेवाली स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस व आनंद विहार से सीतामढ़ी जानेवाली लिच्छिवि को निरस्त कर दिया गया |

-HINDI-