Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:43:29 PM


Title - तय सीमा से 18 दिन पहले ही एप्रन बनाने का कार्य हुआ पूरा, रेलवे के लिए यह कीर्तिमान से कम नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:43:29 PM

टूंडला स्टेशन पर एप्रन बनाने का काम के समय से 18 दिन पहले ही पूरा कर उत्तर मध्य रेलवे ने नया कीर्तिमान बनाया है l इस काम के लिए पहली बार जर्मन तकनीक रेडा का प्रयोग किया गया इस से 7 दिनों में किया जाने वाला काम 42 दिनों में ही पूरा किया जा सका l

 साथ ही इस तकनीक से बने एप्रन पर ट्रेन की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा बढ़ जाएगी l भारतीय रेल के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक हावड़ा दिल्ली मार्ग पर स्थित इस अप मेन लाइन जहां से लगभग 90 सवारी ट्रेन प्रतिदिन गुजरती हैं, का काम तेजी से पूरा करने के लिए अफसरों के मार्गदर्शन में लगातार 24 घंटे दिन रात चलता रहा l

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे बोर्ड में महाप्रबंधकों की बैठक के दौरान महाप्रबंधक के निर्देशन में किए गए इस कार्य की सराहना की है l उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि जर्मन तकनीक रडार के प्रयोग से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी l

-HINDI-