Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 18:33:10 PM


Title - त्योहारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार कर रहा रेलवे
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 25, 2017 - 18:33:10 PM

डायनामिक प्राइसिंग के तहत रेलवे दिवाली, दुर्गा पूजा व छठ जैसे त्योहारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है | साथ ही असुविधाजनक घंटों, कम लोकप्रिय मार्गों या बिना रसोईयानवाली ट्रेनों में सफर करने पर छूट का भी प्रस्ताव है | इन प्रस्तावों को 31 दिसंबर तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा | 
पिछले हफ्ते वरिष्ठ रेल अधिकारीयों के साथ बैठक में रेल मंत्री पियूष गोयल और रेलवे बोर्ड के अधिकारीयों ने एयरलाइन के तर्ज पर पर्तिस्पर्धारत्मक किराये निर्धारित करने के लिए फ्लेक्सिबल डायनामिक प्राइसिंग की जरूरत पर बल दिया | ईस्टर्न, वेस्टर्न और वेस्ट सेंट्रल जोनों ने डायनामिक प्राइसिंग के कुछ उपाय सुझाये हैं | इनमे ये सुझाव भी शामिल है कि असुविधाजनक समय जैसे कि रात 12 बजे के बाद पर अपने गंतव्य पहुंचने वाली ट्रेनों के किरायों में छूट प्रदान की जाये | अलग - अलग अंतिम चरण में रिक्त सीटों के लिए भी 10 से 30 फीसद तक छूट दे दी जाये | तेज गति वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है | इनके अलावा रात की यात्रा में अतिरिक्त शुल्क, ई नीलामी के जरिये कन्फर्म सीट, नीचे की सीटों के लिए अलग दर और अपग्रडेशन शुल्क पर भी विचार किया जा रहा है | 


-HINDI-