Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 19, 2012 - 15:00:17 PM


Title - दिल्ली- अलवर डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू
Posted by : railgenie on Jun 19, 2012 - 15:00:17 PM

अलवर
बावल और हरसोली के बीच नई लाइन पर ट्रेन के चलने के साथ ही दिल्ली-अलवर डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले इस रेल मार्ग पर दिल्ली- बावल और अलवर-हरसोली के बीच डबल लाइन पर ही ट्रेन चल रही थी।
हरसोली व बावल के बीच डबल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद 11 जून को मुख्य संरक्षा आयुक्त पीएस बघेल ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। अब अधिकारियों की हरी झंड़ी मिलने के बाद नई लाइन पर भी ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर पीआरआई के नायर ने बताया कि इससे क्रासिंग के लिए ट्रेनों को स्टेशन पर अधिक देर तक नहीं रोका जाएगा और रेल से दिल्ली व अलवर की यात्रा में 15 से 20 मिनट कम समय लगेगा।