Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 01, 2012 - 00:00:53 AM


Title - नार्थ ग्रिड फेल : चार गाडिय़ां रद्द
Posted by : riteshexpert on Aug 01, 2012 - 00:00:53 AM

अमृतसर: सोमवार तड़के करीब 3 बजे नार्थ ग्रिड के फेल होने के साथ ही पंजाब समेत सात प्रदेशों में बिजली ठप हो गई। इसका रेलवे यातायात पर खासा असर देखने को मिला। सप्लाई ठप होने के कारण चार ट्रेनों को रद कर दिया गया, जबकि सवा दर्जन गाडिय़ां डेढ़ से तीन घंटे की देरी से रवाना हुईं। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट विमल कुमार ने बताया कि अमृतसर से पठानकोट जाने वाली 1 एबी, अमृतसर से अंबाला जाने वाली 334 नंबर, अमृतसर से लुधियाना जाने वाली 1 एजेएल और 2 एजेएल पैसेंजर गाडिय़ों को रद करना पड़ा। इससे स्टेशन पर ट्रैफिक में काफी उलटफेर करना पड़ा व यात्री परेशान रहे।