Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 27, 2012 - 18:19:52 PM


Title - ब्रॉडगेज के लिए मांगे सौ करोड़
Posted by : eabhi200k on Jul 27, 2012 - 18:19:52 PM

चौदह सालों से कछुआ चाल रेंग रही गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना को इस वित्तीय बजट में ठेंगा दिखा दिया। बजट में नाम मात्र की राशि मिलने से सुकरी-मंगेला तक नेरोगेज उखाड़ने का काम रोक दिया गया है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (एईसीआर) का कहना है कि इस परियोजना के लिए रेल मंत्रालय से सौ करोड़ मांगे गए हैं, ताकि परियोजना जल्द पूरी हो सके।

गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना के तहत जबलपुर छोर से भी काम शुरू किया जा चुका है। गढ़ा (सगड़ा) स्टेशन बनाया जा रहा है। जबलपुर छोर से पटरियां भी बिछाई जा रही हैं। ग्वारीघाट से बरगी के बीच बेस बिछाने का काम किया जा रहा है। ब्रॉडगेज में आने वाली विद्युत लाइनों को भी हटाया जा रहा है। इन कार्योü के साथ एसईसीआर बारिश के बाद सुकरी-मंगेला स्टेशनों तक नेरोगेज बंद कर रहा था।


यहां पर नेरोगेज उखाड़ कर बेस वर्क के बाद ब्रॉडगेज की पटरियां डालनी थीं। योजना के तहत इस वर्ष के अंत तक जबलपुर से सुकरी-मंगेला तक ब्रॉडगेज पर ट्रेन चलाना था। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस बजट में मात्र बीस करोड़ की राशि मिली, जिससे यह काम पिछड़ गया। बजट की राशि पुराने कार्योü के भुगतान में ही चली गई।

हाल ही में एईसीआर के महाप्रबंधक अरूणेन्द्र कुमार ने इस परियोजना का दौरा किया है। इन्होंने काम में तेजी लाने निर्देश अधिकारियों को दिए। जीएम का कहना था कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए बजट की कमी नहीं आने देंगे। इसके लिए रेलवे मंत्रालय से बातचीत की जाएगी, कोशिश यह रहेगी कि इस परियोजना के लिए उतना बजट मिले जितना गत वर्ष मिला था।

गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना के लिए रेल मंत्रालय एक प्रस्ताव भेजा है, राशि की मांग की गई है।मनीष अवस्थी, सीपीआरओ, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर