Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 09, 2018 - 11:27:20 AM


Title - भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मुरी स्टेशन पर 16 मार्च से ठहरेगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 09, 2018 - 11:27:20 AM

भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव मुरी स्टेशन पर दिया गया है जो 16 मार्च से प्रभावी होगा | पिछले वर्ष जून 2017 को रेल राज्य मंत्री ने मुरी को भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव बनाए की घोसणा की थी |
भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार ,मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को मुरी होते हुए चलायी जाएगी  जबकि बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार वाया गया व बरकाकाना होकर जाएगी | इस तरह रांची के यात्रियों को अब सातों दिन नई दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने का विकल्प मिलेगा |

-HINDI-