Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 01, 2012 - 15:20:41 PM


Title - मंदारहिल व भागलपुर-बांका पैसेंजर में चेकिंग
Posted by : railenquiry on Aug 01, 2012 - 15:20:41 PM

लोको के पास मंदारहिल-भागलपुर और बांका-भागलपुर पैसेंजर को रोक कर मंगलवार देर शाम को क्षेत्रीय प्रबंधक एसके मूर्मू के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पकड़े जाने के डर से बेटिकट यात्री ट्रेन से कूदने लगे। कूदने के क्रम में कई यात्रियों को चोटें भी लगी। ट्रेनों से कूदकर भाग रहे कई बेटिकट यात्रियों को खदेड़ कर पकड़ा भी गया। सीआइटी आरएन पासवान, आरके मिश्रा, एनके सिंह व कई टीटीई चेकिंग अभियान में क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ शामिल थे। पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुर्माना बतौर रेलवे को हजारों रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं जुर्माना नहीं देने वाले बेटिकट यात्रियों को हाजत में बंद कर दिया गया। बुधवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।