Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 23, 2012 - 21:19:09 PM


Title - महत्वपूर्ण : दोहरे हत्याकांड में गुड्डू ने आरोप स्वीकारा 9498425
Posted by : nikhilndls on Jul 23, 2012 - 21:19:09 PM

रेलवे कालोनी के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आत्म समर्पण करने वाला गुड्डू सिंह को रेल पुलिस ने रिमांड पर लाया। दो दिनों तक हिरासत में रखने के बाद सोमवार की दोपहर उसे जेल भेज दिया। आरोपी गुड्डू के हवाले से पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने हत्या का अपराध कबूला, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए हंगामा मचाया और रेलवे कालोनी अंचल में एक अन्य आरोपी की बहन पर हमला किया। इसे लेकर तनाव बना है और पुलिस की ओर से चौकसी बरती जा रही है।