Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 12:53:20 PM


Title - यात्रियों को निरस्त की सूचना देकर रेलवे ने बिना किसी और सूचना के चलायी ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 20, 2018 - 12:53:20 PM

रेलवे ने पहले तो लखनऊ शहर के पठानकोट में चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य के कारण ट्रेन को निरस्त कर दिया पर बाद में सूचना दिए बिना ही ट्रेन को चला दिया | रेलवे की इस लापरवाही की वजह से सैकड़ों यात्रियों के पास पहले निरस्तीकरण का मैसेज चुका था और बाद में ट्रेन के चलने का कोई भी मैसेज नहीं पहुंचा |
लखनऊ शहर के पठानकोट में अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है जी कारण मंडल की कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं | इसी क्रम में गुवाहाटी से जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 18 अप्रैल को निरस्त थी परन्तु गुवाहाटी मुख्यालय तक इसकी सूचना नहीं दी गयी थी | गुवाहाटी की तरफ से ट्रेन को रवाना कर दिया गया था और ट्रेन के बिहार पार करने तक लखनऊ में अधिकारी इसे निरस्त ही समझ रहे थे | 
चूँकि ट्रेन को बीच रास्ते में निरस्त नहीं किया जा सकता था इसलिए रेलवे को इस ट्रेन का संचालन करना पड़ा और लखनऊ से जम्मू के बीच बीस अप्रैल को निरस्त अमरनाथ एक्सप्रेस के निरस्तीकरण का आदेश वापस लेना पड़ गया। दूसरी तरफ कितने ही यात्रियों ने अपने कन्फर्म टिकट निरस्त करा दिए थे |

-HINDI-