Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 10, 2018 - 10:07:25 AM


Title - रक्सौल स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय देख भड़के सांसद
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 10, 2018 - 10:07:25 AM

रेलवे से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को लेकर पष्चिम चम्पारण के सांसद मंगलवार को रक्सौल स्टेशन पहुंचे | स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय बंद देख भड़क गए | सांसद ने डीआरएम से फ़ोन पर इसकी शिकायत की | लगभग चालीस मिनट बाद एसएस कार्यालय पहुंचे | 
उन्होंने सांसद से माफ़ी मांगी और आग बबूला हुए सांसद ने कार्यशैली में सुधार करने की नसीहत दी | रेल गुमटी को अधिक देर तक बंद रखने का कारण पूछा | साथ ही एक सप्ताह पूर्व तीन दिनों तक स्टेशन पर पानी सप्लाई व शौचालय बंद रहने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी ली | इस पर एसएस ने विभागीय कारण बताये | वहीँ प्लेटफार्म पर साफ़ सफाई में सुधार करने को कहा | रेलवे की जर्जर सड़क को लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर से इसे अविलम्ब निर्माण कराने को कहा | 

-HINDI-