Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 19, 2012 - 09:19:00 AM


Title - राजधानी में एसी टू व थ्री का जु.डेगा एक-एक कोच
Posted by : nikhilndls on Jul 19, 2012 - 09:19:00 AM

पटना : यात्रियों की सुविधा को बढ.ाते हुए राजेंद्र नगर- नयी दिल्ली- राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक -एक अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जायेगा. यह सुविधा गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली राजधानी में 20 जुलाई से तथा गाड़ी संख्या 12310 नयी दिल्ली-राजेंद्रनगर राजधानी एक्सप्रेस में 21 जुलाई से उपलब्ध करायी जायेगी. पूर्व-मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने बताया कि अब इस गाड़ी में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के पांच डिब्बे के स्थान पर छह डिब्बे तथा तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के छह डिब्बे क े जगह सात डिब्बे होंगे.