Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 15, 2018 - 15:32:33 PM


Title - रायपुर मंडल ने एक वर्ष में 2500 की बजाय मात्र 94 बायो टॉयलेट लगाए
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 15, 2018 - 15:32:33 PM

रायपुर रेल मंडल में बायो टॉयलेट लगाने का कार्य अति सुस्त स्थिति से चल रहा है और रेलवे के उन तमाम दावों पर कि यात्रियों को पहले से ज्यादा साफ़ सुथरी ट्रेनें मिल रही हैं उन पर दाग की तरह लगा हुआ है | ये काम कितनी मंद गति से चल रहा है, इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि दो हजार डिब्बों के बायो टॉयलेट में से मात्र 94 ही लगे हैं | 
इतने धीमे कार्य का कारण मात्र रेल अफसरों के सुस्ती है और कुछ नहीं | रेल मंत्रालय ने वर्ष 2017 की शुरुआत में ही बायो टॉयलेट लगाने के कार्य में तेजी लाने को कहा था परन्तु एक वर्ष बीतने के बाद भी कुछ एक ट्रेनों में ही बायो टॉयलेट लगा हुआ मिलता है |
एक वर्ष में जहाँ 2500 बायो टॉयलेट सिस्टम लगाए जाने चाहिए थे उसमे से ऐसा प्रदर्शन रेल मंडल के 2018 में लक्ष्य पूरा करने के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाता है |

-HINDI-