Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 31, 2012 - 20:00:25 PM


Title - रेल और मेट्रो सेवा हुई बाधित
Posted by : railgenie on Jul 31, 2012 - 20:00:25 PM

सोमवार को उत्तरी ग्रिड फेल होने से बिजली से चलने वाली रेल सेवाओं पर जबरदस्त असर पड़ा है। रेलवे खुद बिजली उत्पादन नहीं करता, जिसके चलते 400 यात्री गाडिय़ों के साथ 250 मालगाडिय़ों का परिचालन सीधे-सीधे प्रभावित हुआ। रेल सेवाएं बुधवार सुबह तक सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि हवाई यातायात पर कोई असर नहींं पड़ा। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली कटने पर इससे चलने वाली सभी सेवाओं को बैकअप प्रणाली पर डाल दिया गया था।