Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 16, 2017 - 11:49:00 AM


Title - रेलकर्मियों को सता रहा है रेलवे के निजीकरण होने का डर
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 16, 2017 - 11:49:00 AM

रोजगार देने के लिहाज से दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी सरकारी संस्था l भारतीय रेलवे के कर्मचारी इसका निजी करण होने की आशंका को लेकर परेशान है l हालांकि गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बुधवार को हुए अधिवेशन को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री ने इस बात का भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि वह रेलवे का निजीकरण नहीं होने देंगे l परंतु रेलवे कर्मी फिर भी उनकी बात पर पूरा भरोसा नहीं कर रहे हैं l

अधिवेशन स्थल पर लगे बैनरों में उनकी यह चिंता साफ झलक रही थी की रेलवे का प्रबंधन निजी हाथों में ना चला जाए l मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आए रेलकर्मी इसकी वजह भी बताते हैं की उन्हें रेलवे के प्रबंधन का निजीकरण होने का क्यों डर सता रहा है l उनके मुताबिक भोपाल से सटे हबीबगंज स्टेशन का रखरखाव और प्रबंधन निजी हाथों में सौंप दिया गया है l यह घटना भले ही चर्चा में ना आई हो परंतु रेलवे के निजीकरण करने की दिशा यह में बड़ा कदम है l अधिवेशन में रेलकर्मियों के बीच जहां निजीकरण का मुद्दा छाया हुआ है वही वेतन आयोग की सिफारिशों, नई पेंशन प्रणाली को निरस्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने विभिन्न संवर्गों में वेतनमान निर्धारित करने की मांग भी अधिवेशन में प्रमुख मुद्दा बनना तय है l

-HINDI-