Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 16, 2012 - 03:00:43 AM


Title - रेलवे ने नहीं दी मंजूरी तो जेल जाने को तैयार 9469935
Posted by : railgenie on Jul 16, 2012 - 03:00:43 AM

जागरण कार्यालय, किच्छा: भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के जनता दरबार में वार्ड-2 में पानी की निकासी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया गया। शुक्ला ने जनता को रेलवे से अनुमति के बाद निकासी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कहा कि रेलवे की अनुमति नहीं मिली तो वह स्वयं वहां नाले की निकासी रेलवे के नाले में कराएंगे। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा तो वह तैयार हैं।