Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 24, 2012 - 18:00:11 PM


Title - रेलवे पटरी पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई 9500577
Posted by : irmafia on Jul 24, 2012 - 18:00:11 PM

छपरा, जासं.: कचहरी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर दुकान लगाने वालों पर आरपीएफ ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक दुकान को गिरफ्तार कर उसका सामान जब्त कर लिया।

गिरफ्तार दुकानदार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला निवासी गुप्ता साह बताया जाता है। आरपीएफ इंसपेक्टर ओपी मीना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि रेलवे ट्रैक पर दुकान न लग सके। इसके लिए लोकल पुलिस, जीआरपी के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय हो कि दैनिक जागरण ने 23 जुलाई के अंक में रेलवे पटरी पर सजती है बाजार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद आरपीएफ की नींद टूटी। आरपीएफ ने खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में अवैध ढंग से रेलवे ट्रैक पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की। जिसमें एक कारोबारी पकड़ा गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें,