Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 28, 2012 - 18:20:38 PM


Title - रेलवे लाइन के पास बम मिलने से हड़कंप 9514215
Posted by : riteshexpert on Jul 28, 2012 - 18:20:38 PM

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर-जालंधर रेल सेक्शन पर गांव पीर खान के नजदीक मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह बम (तोप का गोला) मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन से तुरंत इस रूट से सभी गाड़ियों की आवाजाही बंद करवा दी। करीब नौ घंटे बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने बम को सुरक्षापूर्वक निष्क्रिय किया। माना जा रहा है कि ये बम 30 से 40 साल पुराना था और यदि फटता तो काफी नुकसान करता। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर गाडि़यां रुकने से करीब तीन घंटे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।