Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 28, 2012 - 12:19:20 PM


Title - वाराणसी राजकीय रेलवे स्टेशन परिसर से तस्कर गिरफ्तार, 55 कछुए बरामद
Posted by : Mafia on Jul 28, 2012 - 12:19:20 PM

वाराणसी राजकीय रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर से शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 कछुए बरामद किए. पश्चिम बंगाल निवासी विजीत नियोगी इन कछुओं को गंगा के किनारे से लाया था .जीआरपी ने उसे वन्य जीव अधिकारियों के हवाले कर दिया .

जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि स्टेशन परिसर के साइकिल स्टैंड के पास दो बोरियों में भरे कछुओं को लेकर तस्कर ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि तभी उसे पकड़ लिया गया .

पूछताछ में नियोगी ने बताया कि उसने गंगा किनारे से 170 रूपये प्रति बोरी के हिसाब से कछुए खरीदे हैं.

लेकिन पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ.माना जा रहा है कि कछुए गंगा किनारे कछुआ संरक्षित क्षेत्र से निकाल कर लाये गये थे.

पांडेय ने कहा कि कछुओं की तस्करी पूर्वांचल से पश्चिम बंगाल में हो रही है.पिछले वर्ष भी जंघई, जौनपुर व भदोही में आठ लोग पकड़े गए थे और उनके पास से 20 बोरी कछुए बरामद हुए थे।