Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 24, 2012 - 12:01:24 PM


Title - वीआईपी टिकट का झांसा दे मजदूरों से 17 हजार ठगे
Posted by : railgenie on Jul 24, 2012 - 12:01:24 PM

भास्कर न्यूज -!- भिवानी
गोरखधाम एक्सप्रेस में वीआईपी टिकट का झांसा देकर बिहार के पांच मजदूरों से रेलवे स्टेशन पर 17 हजार रुपए और उनका सामान ठग लिया। पीडि़त मजदूरों ने यह राशि हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में धान रोपाई की मजदूरी के बदले एकत्र की थी। यह घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश
शुरू कर दी।
इस बारे में बिहार के जिला मधुबनी के गांव गुहावा निवासी महेंद्र ने बताया कि एक महीने पहले वह और उसके चार साथी हिसार जिले के पेटवाड़ गांव आए थे। यहां उन्होंने किसानों के खेतों में धान रोपाई की। इसके बदले उन्होंने 17 हजार रुपए एकत्र किए थे। काम खत्म होने के बाद शनिवार को वे अपने गांव वापस जाने के लिए भिवानी के रेलवे स्टेशन पर आ गए। यहां उन्हें तीन अज्ञात युवक मिले। उन्होंने बताया कि हमारा एक रिश्तेदार रेलवे में टीटी है। अगर आपको रेलवे का वीआईपी टिकट चाहिए तो हम आपको दिलवा देंगे। यह सुन महेंद्र और उनके साथी उन युवकों के झांसे में आ गए। इसके बाद वे युवक महेंद्र और