Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 13:14:54 PM


Title - सप्तक्रांति में सीट के लिए जान तक जोखिम में डाल रहे यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 13:14:54 PM

दिल्ली के आनंदविहार जानेवाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट गाड़ी में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है| होली के तुरंत बाद बड़ी संख्या में यात्री वापस अपनी कार्यस्थली जाते हैं जिस कारण स्थिति बद से बदतर हो जाती है| ट्रेन में बैठने के लिए यात्री अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं| ट्रेन में घुसते समय किसी का पैर ऊपर तो किसी का सर नीचे हो जा रहा है| कुछ के तो ट्रेन चलते समय पैर बाहर लटके रह जा रहे हैं|

स्टेशन पर भी यही हाल है जब ट्रेन के आने से घण्टों पहले बड़ी संख्या में यात्री जमा हो जा रहे हैं और ट्रेन के यार्ड से निकलते ही बहुत से यात्री तो ट्रेन पर लटक जा रहे हैं जिससे की जैसे ही दरवाजा खुले तो उन्हें सीट मिल जाये| एसी और अन्य आरक्षित डिब्बे तो अगले महीने तक पूरी तरह से बुक हैं जिस कारण जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिला है उन्हें साधारण डिब्बों में ही किसी तरह लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है|

यार्ड में आरपीएफ के द्वारा ट्रेन खाली कराने के बाद प्लेटफॉर्म पर आने के दौरान कई यात्री सप्तक्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी के बंद गेट को पकड़ लटकने की कोशिश करने लगते हैं। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आते ही यात्री गेट के साथ इमरजेंसी विंडो से भी प्रवेश करने लगे। कुछ यात्री तो दूसरे के कंधे पर पैर रखकर अंदर गये। जिन यात्रियों को बोगी में जगह नहीं मिली, उन्होंने बाथरूम में कब्जा जमाया।
-HINDI-