Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 15, 2012 - 15:00:05 PM


Title - सेंट्रल स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप
Posted by : RailXpert on Jun 15, 2012 - 15:00:05 PM

कानपुर : गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जीआरपी व आरपीएफ डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और कोना-कोना जांचा। इस बीच सिटी साइड पर मिली लावारिस अटैची को खुले स्थान पर ले जाकर खोला गया। उसमें कपड़े मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।गुरुवार को आरपीएफ कार्यालय में किसी ने फोन पर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड में बम होने की सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी हरकत में आई और संयुक्त जांच अभियान शुरू किया। बम निरोधक दस्ते के साथ अधिकारी सिटी साइड पहुंचे। अनहोनी की आशंका के चलते टिकट घर के हॉल में बैठे यात्रियों को बाहर किया गया। बम की सूचना मिलते ही यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। इस बीच टीम की निगाह लावारिस अटैची पर पड़ी। यात्रियों से पूछने पर जब किसी ने अटैची पर दावा नहीं किया तो बम निरोधक दस्ता अटैची को मैदान में ले गया। वहां अटैची में कपड़े मिलने पर लोगों की जान में जान आई।
----------------------
'सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड में बम की सूचना मिली थी। जांच के दौरान लावारिस अटैची मिली, जिसमें कपड़े थे।'
सीपी सिंह, जीआरपी प्रभारी