Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 02, 2012 - 18:00:04 PM


Title - स्टेशन की सफाई व्यवस्था से नाखुश दिखे डीआरएम 9323854
Posted by : nikhilndls on Jun 02, 2012 - 18:00:04 PM

दिल्ली मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) एके सचान ने गन्नौर स्टेशन परिसर का दौरा किया तथा वहां पर चल रहे तमाम कार्यो की समीक्षा की। डीआरएम ने स्टेशन पर व्याप्त गंदगी की व्यवस्था से नाखुश दिखाई दिए। दूसरी तरफ स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की बैठने वाली कुर्सी के भी अव्यवस्थित रूप में होने के प्रति नाराजगी जताई। बाद में अफसरों की टीम के साथ स्टेशन के समीप विकसित हो रहे पार्क का मुआयना किया।