| इंस्पेक्टर बनने आएंगे सवा लाख युवा by nikhilndls on 13 August, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | इंस्पेक्टर बनने आएंगे सवा लाख युवा on 13 August, 2012 - 03:00 AM | |
इलाहाबाद : रेलवे सुरक्षा बल में निरीक्षक के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में 1.21 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। पूर्वाह्न 11 से 12.30 बजे के बीच डेढ़ घंटे की इस परीक्षा के लिए इलाहाबाद व लखनऊ में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से निरीक्षक के 551 पदों के लिए 12 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। एक साथ इलाहाबाद व लखनऊ में आयोजित इस परीक्षा के लिए 1.21 लाख अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में निरीक्षक के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 81 और लखनऊ में 66 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों के अलावा महिला अभ्यर्थी भी शामिल होंगी। परीक्षा में बैठने के लिए इंटरनेट से डाउन लोड किए गए एडमिट कार्ड तभी मान्य होंगे जब कंट्रोल रूम इंचार्ज के हस्ताक्षर होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त अनूप श्रीवास्तव के अनुसार, परीक्षा रेलवे भर्ती परिषद के पैटर्न पर ही होगी जिसमें अन्य सुरक्षा इंतजामों के साथ ही परीक्षा की वीडियो रिकार्डिग भी कराई जाएगी। ----------- आज से बनेंगे डुप्लीकेट प्रवेश पत्र रेलवे सुरक्षा बल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 09 से 11 अगस्त के बीच अभ्यर्थी डुप्लीकेट प्रवेश पत्र बनवाने के साथ इंटरनेट से डाउनलोड किए प्रवेश पत्रों पर प्राधिकृत अधिकारी से हस्ताक्षर भी करा सकेंगे। कंट्रोल रूम पूर्वाह्न 10 से शाम पांच तक खुला रहेगा। | ||