| कुंभ में चलेंगी 750 मेला स्पेशल गाडि़यां by riteshexpert on 06 January, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | कुंभ में चलेंगी 750 मेला स्पेशल गाडि़यां on 06 January, 2013 - 03:00 AM | |
जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : उत्तराखंड से संगमनगरी आने के वाले श्रद्धालुओं की सहूलियतों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय किया है। जरूरत पड़ने पर दोनों स्टेशनों के बीच मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मेले में यात्री सुविधाओं के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला स्पेशल के लिए 37 रैक तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 800 अतिरिक्त कोच मंगाए गए हैं। मेले के दौरान 750 फेरा मेला स्पेशल गाडि़या चलाई जाएंगी। इलाहाबाद जंक्शन पर छह व नैनी स्टेशन पर तीन यात्री शेड बनाए गए हैं। इलाहाबाद के निकट स्थित स्टेशनों पर कई ट्रेनों को ठहराव होगा। मेले के लिए अतिरिक्त 133 टिकट वितरण केंद्र स्थापित किए गए है। संगमक्षेत्र, नैनी, विंध्याचल चित्रकूटधाम व नैनी में रेलवे पूछताछ एवं टिकट बुकिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मेले के दौरान माल यातायात व पार्सल बुकिंग प्रतिबंधित रहेगा। महाप्रबंधक ने बताया कि हरिद्वार से इलाहाबाद के बीच चलने वाली हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस सेवा को बीते दिनों बंद कर दिया गया। पर महाकुंभ के दौरान उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर चलाया जायेगा। प्लेटफार्म का काम महाकुंभ के बाद महाकुंभ के बाद इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 11 का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। सिविल लाइन्स की ओर स्थित प्लेटफार्म का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। | ||