| शिवपुर तक आया बिजली का इंजन by riteshexpert on 04 January, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | शिवपुर तक आया बिजली का इंजन on 04 January, 2013 - 03:00 PM | |
वाराणसी : मुगलसराय-वाराणसी-लखनऊ रेल खंड पर अंतत: बुधवार को बिजली वाला इंजन दौड़ा दिया गया। पखरौली (सुल्तानपुर) से अपराह्न एक बजे इलेक्टि्रक इंजन जौनपुर सिटी स्टेशन के लिए चलाया गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद इंजन जौनपुर से वाराणसी की ओर रवाना हुआ। इस दौरान पखरौली से शिवपुर तक फैले तारों में 2500 बोल्ट की बिजली दौड़ाई गई थी। इस रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य लगभग तीन वर्षो पहले कर दिया गया है। परीक्षण गणतंत्र दिवस तक पूरा किया जाना है। चालू वर्ष में मार्च तक इलेक्टि्रक ट्रेनें चलाने की योजना है। यह घोषणा रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) केके श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष बनारस दौरे के दौरान की थी। इस बीच नई दिल्ली से रेलवे संरक्षा आयुक्त पांच जनवरी को यहां आ रहे हैं। इधर, पखरौली से चला इलेक्टि्रक इंजन शिवपुर तक सफलतापूर्वक आया। हालांकि इसकी जानकारी कैंट स्टेशन प्रबंधन को नहीं थी। यह इंजन गुरुवार को शिवपुर से कैंट स्टेशन, काशी, व्यास नगर, ब्लाक हट बी होते हुए मुगलसराय जाएगा। | ||