| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Feb 04, 2013 - 21:00:14 PM |
Title - - चार्ट बनने के बाद वेटिंग लिस्ट में पहुंचे 40 यात्रियों के कन्फर्म टिकट - Amar UjalaPosted by : RailXpert on Feb 04, 2013 - 21:00:14 PM |
|
|
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी (12003) के यात्रियों ने ट्रेन से कोच हटने पर गुरुवार को जमकर हंगामा किया। दर्जनों यात्रियों ने स्टेशन मास्टर अरुण कुमार दोहरे का घेराव करते हुए नाराजगी जताई। स्टेशन प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करने के बाद यात्रियों को अन्य कोच में सफर करने की अनुमति दी, तब जाकर वे शांत हुए। वहीं कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अड़े रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सी-6 कोच में कानपुर के यात्रियों का आरक्षण था। टिकट निरस्त उन यात्रियों के हुए हैं जिनके टिकट प्रतीक्षा सूची में थे लेकिन टिकटों के निरस्तीकरण होने से स्वयं कंफर्म हुए थे। ऐसे यात्रियों की संख्या करीब चालीस थी। जब कोच हटाया गया तो इन चालीस यात्रियों के टिकट फिर प्रतीक्षा सूची में हो गए। इस मुद्दे को लेकर यात्री नाराज थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्वर्ण शताब्दी (12004) अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंची थी। साफ-सफाई के दौरान यांत्रिक अभियंता ट्रेन की जांच कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सी-6 कोच के एक्सल बॉक्स पर पड़ी तो पता चला कि कंट्रोल रॉड लोअर बेयरिंग हाउंसिंग रास्ते में कहीं टूटकर गिर गया था। यांत्रिक अभियंताओं ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस उपकरण के बिना कोच को चलाना संभव नहीं था, ऐसे में इस कोच को मरम्मत के लिए हटा लिया गया। वहीं लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी (12003) का चार्ट बन चुका था। कुछ देर बाद यात्री भी स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन मामला अफसरों के संज्ञान में आते ही कोच हटाने के निर्देश दे दिए गए। उधर अपने टिकट कुछ देर बाद कम्फर्म से प्रतीक्षा सूची देख यात्री भड़क गए थे। यात्रियों की मांग थी कि उनके लिए दूसरा कोच लगाया जाए। लेकिन अधिकारियों ने बताया कि उनके पास शताब्दी की तर्ज पर कोच लखनऊ में उपलब्ध नहीं है। अंत में वाणिज्य अधिकारियों ने उन यात्रियों को स्वर्ण शताब्दी से जाने की इजाजत दे दी जिनके टिकट आरक्षण काउंटरों से बने थे। ऑनलाइन टिकट वाले यात्रियों के टिकट स्वयं वेटिंग में आते ही रिफंड हो गए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस तरह करीब दस से बारह लोग ही दिल्ली गए। |