Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 05, 2013 - 00:01:09 AM


Title - - जंक्शन से लौटी इंटरसिटी, चार ट्रेनें रद - Amar Ujala
Posted by : nikhilndls on Feb 05, 2013 - 00:01:09 AM

इलाहाबाद। लखनऊ से विन्ध्याचल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को इलाहाबाद से ही लौटा दी गई। विन्ध्याचल जाने के लिए जंक्शन पहुंचे यात्रियों ने इसकेलिए शोरशराबा भी किया। दूसरी ओर लेटलतीफी के कारण रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को रद कर दिया है। पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक गाड़ी संख्या 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस और 12387 राजेंद्र नगर-दिल्ली जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार को रद हैं। इस कारण महानंदा एक्सप्रेस सोमवार को जंक्शन पर नहीं आएगी। दोनों ट्रेनों के रेक न पहुंचने के कारण दिल्ली से जनसाधारण चार फरवरी और महानंदा पांच फरवरी को रद रहेगी।