Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jan 30, 2013 - 15:00:06 PM


Title - - मुगलसराय-लखनऊ रूट पर दौड़ने लगीं इलेक्ट्रिक मालगाडि़यां - Amar Ujala
Posted by : Mafia on Jan 30, 2013 - 15:00:06 PM

वाराणसी। मुगलसराय से वाराणसी होते हुए लखनऊ रेल खंड का विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन लगीं मालगाडि़यां दौड़ने लगी हैं। मंगलवार को एक इलेक्ट्रिक मालगाड़ी मुगलसराय से वाराणसी, लखनऊ होते हुए अंबाला रवाना हुई। 58 वैगन की दूसरी मालगाड़ी लखनऊ से चलकर वाराणसी, मुगलसराय होते हुए धनबाद गई। सोमवार को भी मुगलसराय से लखनऊ की तरफ एक मालगाड़ी रवाना हुई थी। महकमे के अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर पहले इलेक्ट्रिक मालगाडि़यां चलाई जाएंगी। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि मुगलसराय-लखनऊ रूट पर इलेक्ट्रिक मालगाडि़यां चलने लगी हैं।