| - मुरादाबाद और रोजा के बीच दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन - Amar Ujala by irmafia on 04 February, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | - मुरादाबाद और रोजा के बीच दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन - Amar Ujala on 04 February, 2013 - 06:00 PM | |
बरेली। लखनऊ से मुरादाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का इंतजार खत्म होने को है। लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य अरसा पहले पूरा हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण नहीं होने से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ नहीं पा रही है। नौ और दस फरवरी को सीआरएस निरीक्षण होने को है। लाइन के ट्रायल के लिए रविवार को इलेक्ट्रिक इंजन मुरादाबाद और रोजा के बीच चलाया गया। जम्मू से हावड़ा तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की योजना बहुत हद तक पूरी हो चुकी है। मुरादाबाद तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन आती है। दूसरी ओर से लखनऊ से रोजा तक भी यही हाल है। लेकिन रोजा से मुरादाबाद के बीच सीआरएस निरीक्षण नहीं हो पाने के कारण योजना पूरी नहीं हो पा रही है। सीआरएस ने नौ दस फरवरी को निरीक्षण का समय दिया है। लेकिन अभी अधिकारी इस पर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। फिर भी निरीक्षण की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रविवार को ट्रायल के तौर पर मुरादाबाद से रोजा तक इलेक्ट्रिक इंजन चलाया गया। एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। जिससे निरीक्षण में कोई कमी सामने न आए और इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को जल्द से जल्द हरी झंडी मिल सके। | ||