Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Aug 10, 2012 - 15:00:07 PM


Title - 12-13 की रात को नहीं बनेंगे रेलवे के ई-टिकट
Posted by : TrustMe on Aug 10, 2012 - 15:00:07 PM

लखनऊ। रेलवे का कम्प्यूटर सिस्टम आगामी 12 एवं 13 अगस्त की रात में सात घंटे तक ठप रहेगा। इसके चलते न तो ई-टिकट बनेंगे और न ही कम्प्यूटरीकृत यात्री पूछताछ प्रणाली काम करेगी। जानकारी के अनुसार 12 एवं 13 अगस्त की रात 10 से सुबह 5 बजे तक कम्प्यूटर सिस्टम को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा। ऐसे में इंटरनेट से टिकट नहीं बन सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे की डायल सेवा 139 पर ट्रेनों के बारे में जानकारी भी नहीं मिल सकेगी।