Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 01, 2013 - 15:01:15 PM


Title - 14 घंटे विलंब से चली वैशाली एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Jan 01, 2013 - 15:01:15 PM

सर्दी के मौसम में लगातार पड़ रहे कुहासा के कारण ट्रेनों के विलंब में वृद्धि होता जा रहा है। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट वैशाली एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 14 घंटे विलंब से चली। इसी प्रकार छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटो विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विलंब से चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे प्रशासन ने 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली अप एवं डाउन की अधिकांश ट्रेनें कुहासा के कारण घंटो विलंब से चल रही है। जिसमें बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली अप सुपर फास्ट वैशाली एक्सप्रेस करीब 14 घंटे, नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली डाउन सुपर फास्ट बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब दस घंटे, डाउन सुपर फास्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से चली। इसके अलावे कई महत्वपूर्ण ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से घंटो विलंब से चली। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।