Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 04, 2013 - 06:00:34 AM


Title - Begampura Express
Posted by : nikhilndls on Jan 04, 2013 - 06:00:34 AM

दो हिस्सों में बँटी बेगमपुरा एक्सप्रेस

Sultanpur | Last updated on: December 31, 2012 5:30 AM IST
सुल्तानपुर। वाराणसी से सुल्तानपुर आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के गार्ड समेत दो कोच कपलिंग की ड्रा पिन टूटने से रविवार अपराह्न छूट गए। गार्ड की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोककर वापस लिया। छूटे डिब्बों को जोड़ने के बाद ट्रेन सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई।
वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। त्रिलोचन महादेव से खालिसपुर स्टेशन के बीच बेगमपुरा के गार्ड समेत पिछले दो डिब्बे ट्रेन से अलग होकर पीछे टूट गए। चालक को घटना का पता नहीं चलने से गाड़ी चलती रही। करीब एक किमी. दूर ट्रेन के पहुंचने पर गार्ड ने चालक को सीयूजी फोन पर डिब्बे छूटने की सूचना दी। सूचना पर चालक ने ट्रेन रोक ली और छूटे दो डिब्बों को लेने के लिए गाड़ी को पीछे ले जाया गया।
जांच में पाया गया कि एक डिब्बे की कपलिंग टूट गई है। 45 मिनट की देरी से ट्रेन के दोनों डिब्बों को जोड़कर सुल्तानपुर लाया गया। कोच अलग होने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। यातायात निरीक्षक एनपी शुक्ल ने बताया कि डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग के ड्रा बार पिन टूटने से कोच अलग हो गए। घटना के पीछे उल्टी ड्रा बार पिन लगाना बताया जा रहा है।