Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 06, 2012 - 21:00:34 PM


Title - maiost attack construction site 9337676
Posted by : RailXpert on Jun 06, 2012 - 21:00:34 PM

लोहरदगा [कुडू संवाददाता]। लोहरदगा-टोरी रेल के विस्तारीकरण में लगी कंपनी साहिल कंस्ट्रक्शन की साइट पर नक्सलियों ने हमला कर निर्माण ठप करा दिया। कंपनी के पोकलेन मशीन को फूंक डाला। दो मिक्सचर मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरक्षाकर्मी जितलाल गंझू, लुढ़वा गंझू की जमकर पिटाई की। कंपनी को लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हमला सोमवार की देर रात कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग में कंपनी की साइट पर हुआ।