Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 05, 2013 - 20:00:19 PM


Title - Railgate: CBI names former minister P K Bansal as witness
Posted by : puneetmafia on Jul 05, 2013 - 20:00:19 PM

रेलवे बोर्ड में सदस्य नियुक्त कराने के बदले 10 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में दायर सीबीआइ की चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान ले लिया। चार्जशीट में पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल को सरकारी गवाह बनाते हुए उनके भांजे विजय सिंगला समेतदस लोगों को आरोपी बनाया गया है।
सीबीआइ की विशेष जज स्वर्ण कांता शर्मा ने आरोप पत्र व उससे जुड़े कागजात की कॉपी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को दे दी है। अब 11 जुलाई को इस मामले की सुनवाई होगी। मामले में आरोपी एमवी मुरली कृष्णन व सीवी वेणुगोपाल को समन जारी किया गया है, क्योंकि इन दोनों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सीबीआइ की तरफ से सौंपी गई 90 गवाहों की सूची में रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विनय मित्तल का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बोर्ड के संयुक्त सचिव पी राजेशकरन और संयुक्त सचिव विजिलेंस आर विजयन नायर को भी गवाह बनाया गया है। इनके अलावा कई बैंक अधिकारियों के नाम भी हैं।
इसके पहले सीबीआइ ने दो जुलाई को दायर चार्जशीट में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेश कुमार, विजय सिंगला व आठ अन्य को आरोपी बनाया था। सभी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला बनाया गया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि सिंगला ने रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेश से दस करोड़ रुपये मांगे थे। रिश्वत की मांग महेश कुमार को सदस्य [इलेक्ट्रिकल] नियुक्त करने के बदले में की गई थी। दोनों के बीच तय हुआ था कि पांच करोड़ रुपये नियुक्ति से पहले और पांच करोड़ बाद में दिए जाएंगे। तीन मई को सिंगला ने 90 लाख रुपये रिश्वत के तौर लिए थे।