Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 05, 2013 - 20:00:03 PM


Title - railway minister inagurated new NFIR building - जल्द दूर होंगी छठे पे कमीशन की विसंगतियां, लाखों रेल
Posted by : railgenie on Feb 05, 2013 - 20:00:03 PM

नई दिल्‍ली। देश के दूसरे बड़े रेलवे संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एन.एफ.आई.आर) की पुर्नविकसित बिल्डिंग का उद्घाटन केन्द्रीय रेल मंत्री पवन बंसल ने किया। इस अवसर पर फडरेशन के अध्यक्ष गुमान सिंह ने वर्किंग कमेटी का संचालन किया। इस अवसर पर रेलमंत्री पवन बंसल ने वर्किंग कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले भी संगठन के महामंञी एम. रघुवैया से छठे वेतन आयोग में व्‍याप्‍त विसंगतियों को लेकर हुई तीन-चार बार मीटिंग के बाद हमारी तरफ से वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को इस सदंर्भ में लिखित तौर पर सूचित किया गया और इस ओर कदम उठाने की मांग की गई। रेल मंञी ने कहा, वित्‍त मंञी ने इस संदर्भ में विसंगतियों को दूर करने की कोशिश करने का आश्‍वासन दिया। (रेलवे को पटरी पर लाए जाने के लिए जरूरी था किराया बढ़ाना)

महामंत्री एम. रघुवैया ने वर्किंग कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेलवे के विकास में कर्मचारियों को अमूल्य योगदान है। रेलवे के हर कर्मचारी की लगन और मेहनत के चलते आज रेलवे पूरी सफलता के साथ इतना लम्बा सफर तय कर रही है।

उन्होंने रेलमंत्री से कहा कि राजनीतिक उपेक्षाओं के चलते छठे वेतन आयोग में बहुत ही वेतन विसंगतियां होने के कारण रेल कर्मियों में भारी रोष है। रघुवईया ने कहा कि हम रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष समय-समय पर यह मांगे उठाते रहें है, लेकिन भारत सरकार की उपेक्षा के चलते रेलकर्मियों की वेतन विसंगतियों दूर नहीं हो सकी हैं।

उन्‍होने जोर देकर कहा कि खासतौर पर रेलवे में सुपरवाइजर स्टेशन मास्टर और टेक्नीशियन स्‍टॉफ व गैंगमैन से बेइंसाफी हुई है। रेलमंत्री के साथ रेलवे बोर्ड सदस्य बोहरा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वी.के. गुप्ता और दिल्ली मंडल के मण्डल प्रबंधक सचान के साथ अन्य उच्च अधिकारी भी वर्किंग कमेटी में थे। वर्किंग कमेटी में ज्वाईंट जनरल सेक्रेटरी व उत्तरी रेलवे मजदूर युनियन के महामंत्री बी.सी. शर्मा ने भी रेल मंत्री को एक ज्ञापन दिया। वहीं, फेडरेशन के प्रेस सचिव एस.एन. मलिक ने कहा कि रेलवे में फेडरेशन की मान्यता के लिए चुनाव आगमी अप्रैल महीन तक होने हैं। इस गुप्त मतदान में अपनी फेडरेशन के 16 जोनों में मजबूती से उपस्थित दर्ज करवाकर अपनी एन.एफ.आई.आर का परचम फहरायेंगे और एम. रघुवैया के हाथ मजबूत करेंगे।