Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Dec 18, 2012 - 15:00:55 PM


Title - अब नहीं रिसेगा रेलवे स्टेशन की छत से पानी
Posted by : riteshexpert on Dec 18, 2012 - 15:00:55 PM

जयपुर। जयपुर जंक्शन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अब न तो स्टेशन पर पानी भरेगा और न स्टेशन पर पानी टपकेगा। यहां प्लेटफार्म की छतों पर डाली गई सीमेंट की चादरों को बदला जा रहा है। साथ ही स्टेशन के ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए करीब 20 करोड़ रूपए के टेंडर निकालने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों की माने तो स्टेशन निर्माण के बाद पहली बार स्टेशन के ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से बदला जाएगा।

चौड़ा होगा फुटओवर ब्रिज : रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास बने फुटओवर ब्रिज को चौड़ा करने का काम इसी माह शुरू किया जा सकता है। जयपुर मंडल प्रबंधक वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस के माध्यम से टैक्सी प्रीपेड बूथ शुरू करवाने के लिए बातचीत जारी है। जनवरी तक इसे अंजाम दिया जा सकता है।