Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 12, 2012 - 09:00:53 AM


Title - आज भी द्वितीय पाली में खुलेगा रेल आरक्षण केंद्र
Posted by : railgenie on Aug 12, 2012 - 09:00:53 AM

यात्रियों की परेशानी को ध्यान रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 14 स्टेशनों पर रविवार को भी द्वितीय पाली में टिकट आरक्षण काउंटर खोलने का निर्णय लिया है. इसके तहत मुजफ्फरपुर जंकशन के काउंटर नंबर दो पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी.यह पाली दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम आठ बजे तक चलेगा. इससे पूर्व रविवार को सिर्फ प्रथम पाली (सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक) में ही टिकट आरक्षण काउंटर खुला रहता था. इससे रविवार को दो बजे के बाद ट्रेन रहने पर अंतिम समय में टिकट रद्द करवाने में यात्रियों को परेशानी होती थी.