| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Feb 05, 2013 - 00:00:29 AM |
Title - एएसआइ समेत 10 निलंबितPosted by : RailXpert on Feb 05, 2013 - 00:00:29 AM |
|
|
विधायक शिवेश कुमार के साथ मारपीट व उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में रेल एसपी सुरेश चौधरी ने एएसआइ विनोद कुमार और स्कॉर्ट पार्टी में शामिल हवलदार क्षत्रिय कुमार, सिपाही मोहम्मद्दीन, अजय कुमार व होमगार्ड के जवान अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया है. ये सभी पटना जीआरपी में पदस्थापित हैं. उधर, रेल प्रशासन ने इसी मामले में पांच रेलकर्मियों को भी निलंबित कर दिया है. उनके नाम अजय कुमार (टीटीइ, राजेंद्रनगर), जितेंद्र सिंह (टीटीइ, दानापुर), अखिलेश कुमार (टीटीइ, दानापुर), पंकज कुमार सिन्हा (टीटीइ, मुजफ्फरपुर) व सौरभ सिंह (बुकिंग क्लर्क, राजेंद्रनगर) है.क्यों हुई कार्रवाई : घटना के समय विधायक शिवेश कुमार ने एएसआइ विनोद कुमार से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया था. इस बात को रेल एसपी ने काफी गंभीरता से लिया और विनोद कुमार को भी निलंबित कर दिया. स्कॉर्ट पार्टी में शामिल हवलदार व जवानों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभायी. घटना की उन्हें भनक तक नहीं लगी. |