Indian Railways News => Topic started by railgenie on Nov 29, 2012 - 15:00:10 PM


Title - ऐशबाग से मानकनगर निकलेंगी दिल्ली की ट्रेनें
Posted by : railgenie on Nov 29, 2012 - 15:00:10 PM

लखनऊ : लखनऊ जंक्शन पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए ऐशबाग से मानकनगर रेलवे बाईपास बनाने की लंबित योजना पर फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है। सात साल से लंबित बाईपास योजना को पूरा करने के लिए आखिरकार पूवरेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने मुख्यालय से पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। यह जानकारी बुधवार को डीआरएम विनोद कुमार यादव ने दी।

डीआरएम ने बताया कि लखनऊ जंक्शन पर टेनों की संख्या के साथ यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। रेलवे ने ऐशबाग में टर्मिनल बनाकर यहां से मानकनगर बाईपास बनाने की योजना सात साल पहले बनाई थी। इस इससे लखनऊ जंक्शन की जगह टेनें सीधे बादशाहनगर से ऐशबाग आने के बाद मानकनगर के रास्ते दिल्ली निकल जाएंगी। रेलवे बाईपास के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। योजना पर जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया है। गोमतीनगर स्टेशन पर अभी एक प्लेटफार्म हैं। यहां दो अन्य प्लेटफार्म बनाकर इसके क्रॉसिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।