| किसी का बदला नाम, किसी का आवेदन गुम by irmafia on 13 August, 2012 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | किसी का बदला नाम, किसी का आवेदन गुम on 13 August, 2012 - 03:00 AM | |
इलाहाबाद : रेलवे सुरक्षा बल में निरीक्षक परीक्षा के आवेदक परेशान हैं। तमाम अभ्यर्थियों के आवेदन ही निरस्त कर दिए गए हैं। इसके पीछे जो कारण बताए गए हैं वे अभ्यर्थियों के गले के नीचे नहीं उतर रहे हैं। बड़ी संख्या में आवेदक बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बात सुनने के बजाय तैनात प्रहरी उन्हें भगा दे रहे हैं। रविवार 12 अगस्त को होने जा रही रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक की लिखित परीक्षा के आवेदक परेशान हैं। तमाम अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिला जिसके लिए वे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय पर दो दिन से डटे हुए हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भी अभ्यर्थी टहल रहे हैं जिनके आवेदन पत्र ही निरस्त कर दिए गए हैं। शुक्रवार को प्रवेश पत्र के लिए डीआरएम कार्यालय पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी थी जिसमें शामिल मानवेंद्र प्रताप मिश्र, विकास सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अभिषेक कुमार तिवारी सहित दर्जन भर अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निरस्त किए जाने से परेशान थे। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने हाथ से आवेदन पत्र आरपीएफ कार्यालय में जमा किया था, लेकिन उनके आवेदन को ही गायब बताया जा रहा है। कुछ अभ्यर्थियों की शिकायत है कि आवेदन पत्र में श्रेणी ओबीसी भरा था, लेकिन उसे जनरल श्रेणी में कर ओवरएज में आवेदन निरस्त कर दिया गया। ब्लैक एंड ह्वाइट फोटोग्राफ लगाने पर भी फार्म निरस्त कर दिए गए, आवेदकों का कहना है कि निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था। कुछ के नाम और पता भी गलत दर्ज कर दिए गए। | ||