Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 09, 2012 - 03:03:03 AM


Title - कुंभ यात्रियों के लिए स्टेशनों पर बिकेंगे फ्रूट जूस
Posted by : irmafia on Sep 09, 2012 - 03:03:03 AM

इलाहाबाद। कुंभ यात्रियों के लिए स्टेशनों पर बिकेंगे फ्रूट जूस। कुंभ यात्री कोला की जगह फ्रूट जूस और नारियल पानी पीएंगे। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के साथ पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर स्टॉलों की संख्या और पेय पदार्थो की सूची को विस्तार देने की योजना बनाई है।

नए साफ्टवेयर से निपटाएंगे कुंभ के कार्य। कुंभ के कार्यो को निपटाने के लिए मेला प्रशासन ने नए साफ्टवेयर को अपनाने का निर्णय लिया है। इस नए साफ्टवेयर में संस्थाओं को सुविधाएं देने, उनसे वापस लेने, संस्थाओं को सीधे रिजेक्ट करने के आसान विकल्प मौजूद होंगे। नए साफ्टवेयर पर एक्सपर्ट रिसर्च कर रहे हैं, अक्टूबर से इसका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।

मनरेगा में ई-मस्टर रोल की व्यवस्था तो एक सितंबर से ही लागू कर दी गई लेकिन सर्वर की धीमी गति के चलते ई-मस्टर रोल की प्रक्रिया में देर हो रही है। इसकी वजह से आधा दर्जन गांवों में मनरेगा का बजट आवंटित नहीं हो पा रहा है। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खाते खाली पड़े हैं। इससे संबंधित गांवों में विकास का काम प्रभावित हो गया है। साथ में जॉब कार्डधारकों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराए जाने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।