Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 18, 2012 - 15:01:09 PM


Title - कुम्भ मेला : रेलवे ने कसी कमर
Posted by : puneetmafia on Dec 18, 2012 - 15:01:09 PM

कुम्भ मेला-2013 इस बार इलाहाबाद (प्रयाग) में गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम स्थल पर लग रहा है, जिसमें पवित्र प्रमुख स्नान की तिथियां मकर संक्रान्ति 14 जनवरी 2013, पौष पूर्णिमा 27 जनवरी 2013, मौनी अमावस्या 10 फरवरी 2013, बसन्त पंचमी 15 फरवरी 2013, माघ पूर्णिमा 25 फरवरी 2013 तथा महाशिवरात्रि 10 मार्च 2013 हैं। इसको देखते हुये रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएं करनी प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसमें विशेष ट्रेन चलाने के साथ ही कई ट्रेनों को इलाहाबाद तक बढ़ाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक आलोक जौहरी व मण्डल रेल प्रबन्धक नवीन चोपड़ा ने आज कुम्भ मेला से सम्बन्धित मानिकपुर व चित्रकूट स्टेशन पर प्रारम्भिक तैयारियों का निरीक्षण किया।

झाँसी मण्डल व कुम्भ मेला

0 मण्डल के झाँसी इलाहाबाद खण्ड पर स्थित मानिकपुर व चित्रकूट धाम स्टेशन कुम्भ मेला के लिये आधार स्टेशन बनाये गये हैं।

0 यहाँ यात्रियों के सुचारू आवागमन व उनकी बुनियादी सुविधाओं के लिये कुम्भ मेला सम्बन्धी कार्यो का संचालन होगा।

0 मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक (झाँसी)