Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 30, 2013 - 09:00:05 AM


Title - कुहासे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
Posted by : irmafia on Jan 30, 2013 - 09:00:05 AM

समस्तीपुर जंक्शन से होकर विभिन्न रुटों के लिए गुजरने वाली दर्जनों गाड़ियां मंगलवार को कुहासे के कारण विलंब से चली। इस कारण पूछताछ काउंटर पर यात्रियों एवं काउंटर कर्मियों के बीच तीखी नोंक-झोंक का दौर घंटों चलता रहा। ट्रेन की जानकारी के लिए काउंटर पर बार-बार पूछने के बावजूद कर्मी द्वारा नहीं बोलने के कारण यात्री आक्रोशित हो उन्हें खरी-खोटी सुनाते रहे। जानकारी के मुताबिक गाड़ियों के विलंब होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। इंतजार करते-करते उबने पर यात्री पूछताछ काउंटर पर ही उमड़ पड़ते थे।

मंगलवार को देर से चली ट्रेनें

- 12566 डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, 6 घंटे 30 मिनट

- 12523 अप एनजीपी सुपरफास्ट 2 घंटे 30 मिनट

- 14649 अप सरयुग यमुना एक्सप्रेस 30 मिनट

- 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 30 मिनट

- 15610 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस 4 घंटे

- 11124 डाउन बरौनी ग्वालियर मेल एक्सप्रेस 2 घंटे 30

- 13022 डाउन मिथिला एक्सप्रेस 2 घंटे

- 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस 2 घंटे

- 15708 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे

- 12554 डाउन वैशाली सुपरफास्ट 4 घंटे

- 15048 अप पूर्वाचल एक्सप्रेस 1 घंटा

- 15027 अप मौर्य एक्सप्रेस 1 घंटा

- 15212 डाउन जननायक एक्सप्रेस 4 घंटे