Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Dec 31, 2012 - 03:00:05 AM


Title - कोहरे ने ट्रेनों की गति रोकी, कई ट्रेनें रद्द
Posted by : railenquiry on Dec 31, 2012 - 03:00:05 AM

कोहरे ने ट्रेनों की गति रोकी, कई ट्रेनें रद्द
जसीडीह: लगातार बढ़ती ठंड व कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया. इस कारण मेन लाइन स्थित जसीडीह स्टेशन होकर चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है. अप तूफान एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया.
ट्रेनों के देर से चलने व रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब आठ घंटे विलंब से चली.