Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 12, 2013 - 15:02:31 PM


Title - गुरुवार को रात 11.50 बजे चलेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
Posted by : riteshexpert on Jul 12, 2013 - 15:02:31 PM

भागलपुर-जम्मुतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार रात 11.50 बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। मालदा रेल मंडल ने उक्त ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। इसी माह उक्त ट्रेन के भागलपुर से चलने की संभावना है। मुख्यालय ने कैरेज एण्ड वैगन विभाग को नई ट्रेन चलाने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। नई ट्रेन चलाने को लेकर नौ मैकेनिक को भागलपुर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 15098 डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह 10 बजे भागलपुर आएगी। लगभग एक घंटे में उक्त ट्रेन को यार्ड भेजा जाएगा। जहां छह घंटे तक उसकी साफ-सफाई होगी। यह ट्रेन 15097 अप बनकर रात 11.50 बजे भागलपुर स्टेशन से जम्मुतवी के लिए रवाना हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रेन का रखरखाव गोरखपुर में होगा। भागलपुर में सिर्फ बोगियों की साफ-सफाई की जाएगी। मालदा रेल मंडल ने अमरनाथ एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल नौ मैकेनिक को भागलपुर भेजा गया है। 20 से 25 और कर्मचारियों के यहां पहुंचने की संभावना है। मुख्यालय इसी माह से ट्रेन परिचालन को लेकर तैयार रहने का निर्देश भागलपुर के अधिकारियों को दिया है। यार्ड से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी अमरनाथ एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर पूरी तरह तैयार है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दो महत्वपूर्ण ट्रेनें भागलपुर से खुलती है। भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सुबह नौ बजे और भागलपुर-अजमेरशरीफ दोपहर 1.05 भागलपुर से खुलती है। गुरुवार को अमरनाथ एक्सप्रेस के भागलपुर से खुलने के कारण यार्ड कर्मियों को कुछ परेशानी होगी।