Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Feb 02, 2013 - 00:00:03 AM


Title - घने कोहरे से 30 ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Posted by : railenquiry on Feb 02, 2013 - 00:00:03 AM

उत्तर भारत में सुबह घने कोहरे की वजह से ट्रेन सेवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ा और तकरीबन 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई.
उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली जालंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस और हावड़ा श्रीगंगानगर तूफान आभा एक्सप्रेस साहित दस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि भुवनेर राजधानी और हावड़ा राजधानी ट्रेन सहित पंद्रह ट्रेनों के प्रस्थान समय में फेरबदल किया गया है.
   
शुक्रवार की सुबह अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, अंबाला, नयी दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर घना कोहरा छाया था और बहुत कम दूरी तक दिखाई दे रहा था.

कोहरे के कारण ट्रेनों की गति 20 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह गयी थी और अनेक ट्रेने विलंब से चल रही थीं.