Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 03, 2013 - 09:00:10 AM


Title - जलाए गए पुराने रेल टिकट
Posted by : nikhilndls on Feb 03, 2013 - 09:00:10 AM

शनिवार को रूसेड़ाघाट स्टेशन पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष डेढ़ करोड़ के पुराने रेल टिकटों को जला दिया गया। समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों से निकाले गए 72 बोरे में बंद 7 लाख टिकट को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर एसीएम प्रथम सुजीत कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार, मंडल लेखा निरीक्षक दिगंबर झा, सीएस प्रथम रोसड़ा ओपी झा के अलावा अमरेश झा, विजय कुमार सिंह एवं सुहैल अंसारी आदि उपस्थित थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार आगामी 8 फरवरी को रेल महाप्रबंधक के आगमन के मद्देनजर रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के बीच पुराने टिकटों को जलाया गया।