Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 11, 2012 - 08:00:05 AM


Title - ट्रेन में नशा खिलाकर मां-बेटी को लूटा - Jagran Yahoo! India
Posted by : puneetmafia on Aug 11, 2012 - 08:00:05 AM

रसूलपुर(सारण) : छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन में नशाखुरानों ने गुरुवार की रात नशा खिलाकर मां-बेटी को लूट लिया। अचेतावस्था में मां-बेटी को एकमा स्टेशन पर उतारा गया। जिनका उपचार एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। बताया जाता है कि एकमा के हेकाम निवासी चन्द्रावती देवी एवं उसकी बेटी तेतरा देवी को नशाखुरानों ने बिस्कुट में नशा खिलाकर उनका सोने का आभूषण, मोबाइल व नगद रुपये लूट लिए। शुक्रवार को होश में आने के बाद मां-बेटी ने बताया कि दो नशाखुरानों ने पहले जान-पहचान कर बिस्कुट खिला दिया।