Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 12, 2012 - 21:02:16 PM


Title - डबल डेकर ट्रेन दिल्ली पहुंची, 17 से हो सकती है शुरू
Posted by : railgenie on Aug 12, 2012 - 21:02:16 PM

पिछले पांच महीने से जयपुर में खड़ी डबल डेकर ट्रेन अब 17 अगस्त से पटरी पर दौड़ सकती है। रेलवे प्रशासन इसके उद्घाटन की तिथि तय करने में लगा है। दिल्ली में होने वाला उद्घाटन समारोह 16 या 17 अगस्त को आयोजित हो सकता है।


इसके लिए डबल डेकर ट्रेन भी रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गई। यह ट्रेन रात 1 बजे जयपुर स्टेशन से रवाना होकर सुबह 6:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंची। डबल डेकर के दिल्ली पहुंचने से लग रहा है कि रेलवे प्रशासन 17 अगस्त को इसको प्रारंभ कर सकता है। फिलहाल नॉन स्टाप ट्रेन का संचालन 16 अगस्त तक होगा। इससे लग रहा है कि 17 अगस्त से नॉन स्टाप ट्रेन बंद हो जाएगी और इसके स्थान पर डबल डेकर ट्रेन दौडऩे लगेगी। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने अभी इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है।